मध्य प्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई डॉ. अंबेडकर की 135वीं जयंती

सिंगरौली।डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर सिंगरौली जिले में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर चौक पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन, उनके संघर्ष और संविधान निर्माण में उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन समाज के हर वर्ग के लिए प्रेरणास्रोत है।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह, विधायक रामनिवास शाह, पूर्व विधायक रामलल्लू वैश्य, विकास प्राधिकरण अध्यक्ष दिलीप शाह सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Author

Related Articles

Back to top button