ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

अंबेडकर जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

सिंगरौली।भारत रत्न भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर सिंगरौली में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से श्रद्धांजलि अर्पित की।

जिला मुख्यालय स्थित अंबेडकर चौक पर बाबा साहब की प्रतिमा के समक्ष पहुंचकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब का जीवन समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान और उसके अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित रहा।

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी शहर सिंगरौली के अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने बाबा साहब के आदर्शों पर चलने और उनके बताए मार्ग को अपनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का आयोजन जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली के संयुक्त तत्वावधान में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Author

Related Articles

Back to top button