ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

नवानगर में भीषण सड़क हादसा, तीन युवक गंभीर घायल

सिंगरौली।जिले के नवानगर थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। फौजी होटल के पास हुई इस दुर्घटना में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायल छत्तीसगढ़ के निवासी बताए जा रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए।

घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। वहां उनका इलाज जारी है और सभी की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Author

Related Articles

Back to top button