ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

वार्ड 39 में पार्षद कार्यालय भवन का लोकार्पण सम्पन्न

सिंगरौली।नगर निगम सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 39 में पार्षद कार्यालय भवन का लोकार्पण 25 लाख रुपये की लागत से विधिवत पूजा-अर्चना के साथ सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक रामनिवास शाह एवं महापौर रानी अग्रवाल उपस्थित रहीं। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, विकास प्राधिकरण अध्यक्ष दिलीप शाह सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्षद अनुष्का अमित यादव द्वारा की गई। इस अवसर पर नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में वार्डवासी भी उपस्थित रहे।

नवनिर्मित पार्षद कार्यालय भवन से क्षेत्रवासियों को स्थानीय स्तर पर प्रशासनिक सुविधाएं प्राप्त करने में सहूलियत मिलेगी।

Author

Related Articles

Back to top button