अंबेडकर जयंती पर शक्तिनगर में रक्तदान शिविर, 51 यूनिट रक्त संग्रहित

सिंगरौली। डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर थाना शक्तिनगर परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी सिंगरौली के सहयोग से संपन्न हुआ, जिसमें क्षेत्रीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
शिविर के दौरान कुल 51 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। थाना प्रभारी कमल नयन दुबे ने स्वयं रक्तदान कर लोगों को प्रेरित किया।
कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर रेडक्रॉस के पदाधिकारियों ने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
रेडक्रॉस ब्लड सेंटर के चिकित्सकों ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे सुरक्षित और जीवनदायी बताया।आयोजकों ने आमजन से अपील की कि वे भविष्य में भी ऐसे शिविरों में भाग लेकर मानव सेवा के इस कार्य में योगदान दें।













