NDPS एक्ट का इनामी आरोपी व सरगना गिरफ्तार, 7 माह से था फरार

सिंगरौली। मध्य प्रदेश पुलिस के नशामुक्ति अभियान के तहत चौकी निवास पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए NDPS एक्ट के एक इनामी फरार आरोपी और मुख्य सरगना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देशन एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार, 23 अगस्त 2025 को प्रतिबंधित कोडीन युक्त 820 शीशी कफ सिरप जब्त कर मामला दर्ज किया गया था, जिसमें दो आरोपी मौके से फरार हो गए थे।
लगातार तलाश के बाद फरार आरोपी दीपेश साहू को जबलपुर से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने कफ सिरप की सप्लाई वाराणसी निवासी सुरेश कुमार सिंह से होना बताया। इसके बाद पुलिस टीम ने दबिश देकर मुख्य सरगना सुरेश कुमार सिंह को भी वाराणसी से गिरफ्तार कर लिया।
दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में चौकी निवास पुलिस टीम और साइबर सेल का सराहनीय योगदान रहा।













