ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

कोरसर आंगनबाड़ी में पोषण पखवाड़ा का आयोजन: गोद भराई व पोषण जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

सरपंच डॉक्टर स्वाति सिंह चंदेल के आवाहन पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन

सिंगरौली- जिले के चितरंगी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत कोरसर के पैपखार स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सरपंच डॉक्टर स्वाति सिंह चंदेल के आवाहन पर आयोजित किया गया कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कलावती जायसवाल, राजकली जायसवाल, प्रतिमा त्रिपाठी, निशा वर्मा एवं सभी सहायिकाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।इस अवसर पर गर्भवती महिला फूलमती कोल की गोद भराई की रस्म संपन्न कराई गई, जिसमें उपस्थित महिलाओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

 

कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं, किशोरी बालिकाओं एवं बच्चों को संतुलित आहार और पोषण के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।कार्यक्रम में उपस्थित सभी हितग्राहियों को स्वस्थ जीवन के लिए आवश्यक खान-पान, स्वच्छता और देखभाल से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें समझाई गईं।आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बताया कि पोषण पखवाड़ा का उद्देश्य समाज में कुपोषण के प्रति जागरूकता फैलाना और मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाना है।इस आयोजन से ग्राम पंचायत कोरसर में जागरूकता का माहौल बना और लोगों ने कार्यक्रम की सराहना की।

Author

Related Articles

Back to top button