ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

जल संरक्षण कार्यों की सीईओ जिला पंचायत ने की समीक्षा,

सिंगरौली/ सीएसआर समन्वय से जल संरचनाओं के विकास पर जल गंगा संवर्धन अभियान’ के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से जिला पंचायत सभागार में मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जगदीश गोमें के द्वारा सीएसआर प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों एवं तकनीकी अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के अंतर्गत संचालित कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जल स्रोतों के संरक्षण, पुनर्जीवन एवं वर्षा जल संचयन के कार्यों को प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित किया जाए।सीएसआर प्रतिनिधियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर जल संरचनाओं के निर्माण एवं सुधार कार्यों में सहयोग बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया।

 

मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने कहा कि विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से जल संरक्षण के प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।बैठक में ग्राम स्तर पर सरपंच एवं सचिवों को स्थानीय जल समस्याओं की पहचान कर उनके समाधान हेतु ठोस एवं व्यावहारिक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, उपयंत्री एवं सहायक यंत्रियों को तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान करते हुए कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया। बैठक में जल संरक्षण के महत्व पर विस्तृत चर्चा करते हुए सभी प्रतिभागियों से सक्रिय सहभागिता की अपील की गई। बैठक के अंत में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ को सफल बनाने के लिए समन्वित एवं सतत प्रयास करने का संकल्प लिया।

Author

Related Articles

Back to top button