देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

वृंदावन नाव हादसा: सोशल मीडिया की रील बनी जीवनरक्षक, महिला ने ऐसे बचाई जान

वृंदावन। उत्तर प्रदेश के वृंदावन में हुई दर्दनाक नाव दुर्घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इस हादसे में 15 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल और लापता हैं।

इस हादसे के बीच राजिंदर कौर (55), निवासी लुधियाना ने सूझबूझ और हिम्मत से अपनी जान बचा ली। उन्होंने बताया कि नाव में करीब 38 लोग सवार थे, तभी अचानक टक्कर के बाद नाव पलट गई और अफरा-तफरी मच गई।

राजिंदर कौर के अनुसार, डूबते समय उन्हें सोशल मीडिया पर देखी गई एक रील याद आई, जिसमें पानी में खुद को सुरक्षित रखने के तरीके बताए गए थे। उन्होंने सांस रोककर, शरीर को संतुलित रखते हुए उसी तकनीक को अपनाया और पानी में तैरती रहीं।

कुछ देर बाद नाविकों ने उन्हें ट्यूब के सहारे बाहर निकाला। इस हादसे में लुधियाना और जगराओं के कई लोगों की मौत हुई है। घटना के बाद प्रशासन की तैयारियों पर सवाल उठ रहे हैं और जांच जारी है।

Author

Related Articles

Back to top button