ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

बैढ़न स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

हनुमान मंदिर ट्रस्ट के सदस्यो के साथ मुलाकात कर गतिविधियो को जाना

ट्रस्ट संबंधित सभी बायलॉज प्रक्रियाओ को शीघ्र करे पूर्ण

सिंगरौली- कलेक्टर गौरव बैनल ने आज बैढ़न में स्थित हनुमान मंदिर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने हनुमान मंदिर समिति के सदस्यो से मुलाकात कर समिति सभा के कार्यो एवं मंदिर नवीनीकरण के प्रस्तावो के संबंध में चर्चा की।

कलेक्टर ने समिति द्वारा संचालित गविधियो के संबंध में जानकारी लेने के पश्चात उन्होने कहा कि समिति से संबंधित जो भी बायलॉज बनाये जाने की प्रक्रिया लंबित है उसे शीघ्र पूर्ण करे। इसी के साथ मंदिर की वित्त व्यवस्थाओ में सुधार लाए। कलेक्टर ने उपखण्ड अधिकारी को मंदिर के समीप किए गए अतिक्रमण को तत्काल हटाने के निर्देश दिए।

 

कलेक्टर ने कहा कि मंदिर के सौदर्यीकरण एवं अन्य आवश्यक निर्माण हेतु प्रस्ताव तैयार करे। ताकि त्योहारो के दौरान मंदिर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमो में श्रद्धालुओ को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी सिंगरौली सरेश जाधव, तहसीलदार सविता यादव, सहित मंदिर समिति के सदस्य डॉ डी.के मिश्रा, राजाराम केशरी, मिथिलेश मिश्रा, शिवकुमार पाण्डेय, राजू गुप्ता,उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button