ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

चलती बाइक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

शिवधाम मंदिर के पास हुआ हादसा, देखते ही देखते जलकर राख हुई बाइक

सिंगरौली। बैढ़न कोतवाली थाना क्षेत्र में शिवधाम मंदिर के सामने एक बड़ा हादसा टल गया, जब चलती पल्सर बाइक में अचानक आग लग गई। बाइक चालक चाचर निवासी कृष्णा प्रसाद शाह ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत कूदकर अपनी जान बचा ली।

हॉस्टल जा रहे थे बाइक सवार
बताया जा रहा है कि कृष्णा प्रसाद शाह बैढ़न के रैन बसेरा में कार्यरत हैं और घटना के समय बच्चों से मिलने हॉस्टल जा रहे थे। रास्ते में अचानक बाइक से धुआं उठने लगा और कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप ले लिया। देखते ही देखते पूरी बाइक आग की चपेट में आ गई।

मौके पर ही जलकर खाक हुई बाइक
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने आग बुझाने का तत्काल प्रयास नहीं किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। हालांकि तब तक बाइक पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी।

कोई जनहानि नहीं, बड़ा हादसा टला
गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। समय रहते चालक के कूद जाने से एक बड़ा हादसा टल गया, हालांकि वाहन पूरी तरह नष्ट हो गया।

Author

Related Articles

Back to top button