सीआईएसएफ ने चलाया अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान, कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण
एनटीपीसी शक्तिनगर में फायर सेफ्टी पर क्लास व लाइव डेमो आयोजित

सिंगरौली- केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) एसएसटीपीएस शक्तिनगर द्वारा अग्नि सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान एनटीपीसी शक्तिनगर के केंद्रीय विद्यालय एवं संयंत्र परिसर सहित न्यू कंस्ट्रक्शन साइट स्टेज-03 प्रोजेक्ट में कार्यरत कर्मचारियों और वर्करों को अग्नि सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के तहत फर्स्ट एड फायर फाइटिंग पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें आग लगने की स्थिति में शुरुआती बचाव और नियंत्रण के तरीकों को विस्तार से समझाया गया। साथ ही सीआईएसएफ फायर टीम द्वारा जीवंत अग्निशमन प्रदर्शन (लाइव डेमो) भी किया गया, जिससे उपस्थित लोगों को व्यावहारिक जानकारी मिल सकी।
यह प्रशिक्षण सीआईएसएफ कमांडेंट श्री विवेक आर्या के निर्देशन एवं सहायक कमांडेंट (फायर) तरुण दत्ता के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस दौरान निरीक्षक (फायर) अजीत आनंद, उपनिरीक्षक पवन कुमार मद्धेशिया, प्रधान आरक्षक मनोज कश्यप, आरक्षक विवेक भाटिया एवं प्रधान आरक्षक अनिल कुमार ने आग से बचाव के उपायों और सुरक्षा मानकों पर विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों को आग के प्रति जागरूक बनाना और आपात स्थिति में त्वरित एवं सही प्रतिक्रिया देने के लिए तैयार करना रहा।













