देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

कर्नाटक: योगेश गौड़ा हत्याकांड में कांग्रेस विधायक समेत 19 दोषी करार

धारवाड़। कर्नाटक की राजनीति से जुड़े बहुचर्चित योगेश गौड़ा हत्याकांड मामले में विशेष अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी समेत 19 आरोपियों को दोषी करार दिया है, जबकि दो आरोपियों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया गया।

यह फैसला सांसदों-विधायकों से जुड़े मामलों की सुनवाई करने वाली विशेष अदालत के जज संतोष गजानन भट ने सुनाया। सजा का ऐलान गुरुवार को किया जाएगा।

यह मामला 15 जून 2016 का है, जब धारवाड़ के एक जिम में योगेश गौड़ा की सुनियोजित तरीके से हत्या कर दी गई थी। बाद में 2019 में जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो को सौंपी गई थी।

सीबीआई ने 113 गवाहों के बयान दर्ज कर जांच पूरी की थी। अब इस फैसले के बाद राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और सभी की नजरें सजा के ऐलान पर टिकी हैं।

Author

Related Articles

Back to top button