बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

चितरंगी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दुष्कर्म के मामले में 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

सिंगरौली। चितरंगी थाना पुलिस ने दुष्कर्म के एक गंभीर मामले में फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी नागेंद्र धर द्विवेदी (47), निवासी फूलकेश, थाना चितरंगी को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
पुलिस के अनुसार, 16 फरवरी 2026 को पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि बीमारी के दौरान झाड़-फूंक के बहाने आरोपी उसे अपने गांव ले गया, जहां अंधेरे में उसके साथ दुष्कर्म किया।

 

मामले में बीएनएस और एससी/एसटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया था। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था और लगातार ठिकाना बदल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

 

विश्वसनीय सूचना के आधार पर 15 अप्रैल को पुलिस टीम ने ग्राम खैरा में घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सुधेश तिवारी सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

Author

Related Articles

Back to top button