ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

डायल-112 की तत्परता से आग पर काबू, बड़ा हादसा टला

खुटार गांव में मकान में लगी आग, पुलिस और फायर टीम ने बचाई जान-माल

सिंगरौली। चौकी खुटार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खुटार में आगजनी की घटना पर पुलिस और डायल-112 की तत्परता से समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना डायल-112 के माध्यम से कंट्रोल रूम को प्राप्त होते ही तत्काल पुलिस टीम और फायर ब्रिगेड को मौके पर रवाना किया गया।

चौकी प्रभारी श्रीमती शीतला यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर बिना देर किए आग बुझाने का कार्य शुरू किया। बाद में फायर ब्रिगेड टीम के पहुंचने पर संयुक्त प्रयासों से आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया। आगजनी की इस घटना में मकान मालिक रामरेखा पटेल का घर प्रभावित हुआ, हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

इस कार्यवाही में सऊनि मनीष सेन, आरक्षक अभिषेक कुशवाहा, प्रधान आरक्षक सच्चिदानंद तिवारी, डायल-112 पायलट अवनीश दुबे सहित अन्य लोगों का सराहनीय योगदान रहा। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल डायल-112 पर सूचना दें, ताकि समय पर सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

Author

Related Articles

Back to top button