बड़ी खबरमध्य प्रदेशसिंगरौली

चालक को जयंत पुलिस ने पकड़ा स्कॉर्पियो में 200 लीटर अवैध डीजल ले जा रहे

मनीष चौधरी

पोल खोल सिंगरौली

जयंत पुलिस ने स्कॉर्पियो में अवैध डीजल ले जा रहे आरोपों को बीती रात गिरफ्तार किया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि उक्त डीजल खदान से निकालकर परिवहन किया जा रहा होगा। पुलिस को उसके वाहन से चार गैलन में 45 हज़ार का डीजल बरामद हुआ है।

सिंगरौली पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निदेश व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन व सीएसपी पी०एस०परस्ते की सतन् निगरानी एवं थाना प्रभारी विन्ध्यनगर अर्चना द्विवेदी के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी उनि सुधाकर सिंह परिहार द्वारा यह कार्यवाही की गई है।

जानकारी अनुसार रविवार रात जयंत पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की एक स्कार्पियो वाहन क० यू०पी० 64 पी 2551 में डीजल लोड कर दुद्धीचुआं माइन्स तरफ से चर्च बस्ती जयंत तरफ आ रही है।

सूचना की तस्दीक पर शैलो बस्ती जयंत के पास नांकाबंदी कर वाहन को रोककर उक्त वाहन से अवैध डीजल बरामद कर लिया गया। वही स्कार्पियो चालक दलजीत सिंह सरदार पिता प्रीतम सिंह सरदार उम्र 35 वर्ष नि० लक्ष्मी मार्केट जयंत पर वैधानिक कार्यवाही करते हुए लापरवाही पूर्वक ज्वलनशील पदार्थ का सार्वजनिक रोड से परिवहन करने पर धारा 287 बीएनएस अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी जयंत उनि सुधाकर सिंह परिहार, सउनि राजेश द्विवेदी, दीपनारायण केवट प्र०आर०-सुनील मिश्रा, सुबोध तोमर, आर0 प्रकाश सिंह, एवं सै० रमेश द्विवेदी की सराहनीय भूमिका रही है।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button