तालाब में मगरमच्छ ने जमाया डेरा गांव में दहशत का माहौल विभाग को मिली सूचना रेस्क्यू टीम ने पकड़ा…

तालाब में मगरमच्छ ने जमाया डेरा गांव में दहशत का माहौल विभाग को मिली सूचना रेस्क्यू टीम ने पकड़ा…
सीधी सिंहावल। जनपद मुख्यालय अंतर्गत बहरी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नकझर कला के एक तालाब में मगरमच्छ ने अपना डेरा जमाए बैठा हुआ था।
गांव के लोगों में काफी दहशत बनी हुई थी ग्रामीणों के द्वारा सोन घड़ियाल विभाग को सूचना दी गई, जहां सूचना मिलते ही विभाग के द्वारा रेस्क्यू टीम गठित कर रेस्क्यू करने के लिए भेजा गया।
जहां पर टीम के द्वारा रेस्क्यू कर मगरमच्छ को सुरक्षित बाहर निकला गया और सुरक्षित सोन नदी जोगदह घाट पर छोड़ दिया गया।
वहीं विभाग के द्वारा बताया गया कि इस वर्ष अत्यधिक वर्षा होने की वजह से नदी नालों में काफी तूफान आने के कारण यह इधर-उधर नाले एवं तालाबों तक पहुंच गए हैं। आपके क्षेत्र में अगर इस तरह की जानकारी मिलती है तो विभाग को सूचित कर जानकारी दे सकते हैं।
टीम में सम्मिलित रहे
जोखी लाल प्रजापति बीट गार्ड कुकुराव, अन्जनी शर्मा एवं बृजेंद्र पांडेय रेस्क्यू टीम में सामिल रहें। साथ ही देखते ही देखते ग्रामीणों का जमावड़ा भी इकट्ठा हो गया था।
।। सिंहावल से राजबहोर केवट की रिपोर्ट ।।













