बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छठ पूजा की शुभकामनाएं दीं

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सूर्यदेव की उपासना और लोकआस्था के महापर्व छठ पूजा के प्रथम दिन ‘नहाय-खाय’ की मंगलकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा है कि यह पावन अवसर सभी के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि लेकर आए। छठी मैया और भगवान सूर्यदेव की कृपा सभी पर बनी रहे और हर परिवार में आरोग्य, खुशहाली और मंगल का सदैव वास हो, बाबा महाकाल से यही प्रार्थना है।













