सिंगरौली पहुंचे सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, कार्यालय में सुनीं जनसमस्याएं

सिंगरौली। सांसद डॉ. राजेश मिश्रा अपने सिंगरौली प्रवास के दौरान कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं और शिकायतें सुनीं। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष सुन्दर लाल शाह ने सांसद का स्वागत किया।
कार्यालय में पहुंचे नागरिकों ने सड़क, मूलभूत सुविधाओं सहित क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से सांसद को अवगत कराया। डॉ. मिश्रा ने लोगों की बातों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर कई मामलों में आवश्यक कार्रवाई एवं निराकरण के लिए निर्देशित किया। उन्होंने लोगों को उनकी समस्याओं के समाधान का भरोसा भी दिलाया।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुन्दर लाल शाह, संतोष वर्मा, संदीप चौबे, सुरेश गिरी, संजय पाण्डेय और जिला मीडिया प्रभारी नीरज सिंह सहित पार्टी के अन्य नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।













