ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

बैढ़न में प्रतिभा सम्मान समारोह: मेधावी छात्रों को मिला सम्मान, विधायक ने किया उत्साहवर्धन

प्रदेश व जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र व प्रोत्साहन राशि वितरित

सिंगरौली।बैढ़न स्थित सरस्वती शिशु मंदिर/उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक रामनिवास शाह शामिल हुए और विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र व प्रोत्साहन राशि प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को सराहा गया। दीप्ति पाण्डेय ने 493 अंक प्राप्त कर प्रदेश में 7वां स्थान हासिल किया, जबकि दिव्या पाण्डेय ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं विश्वजीत वर्मा और आशीष कुमार बैस ने जिले में तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

सम्मान समारोह में दीप्ति पाण्डेय को 11,000 रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई, जबकि अन्य मेधावी विद्यार्थियों को 2,100 रुपए देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शिवानंद सिन्हा और सजल अग्रवाल उपस्थित रहे। साथ ही विद्यालय के प्राचार्य अश्वनी कुमार सोनी, विंध्यनगर प्राचार्य बैकुंठ शाह, शिक्षकगण, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे सिंगरौली जिले के लिए गौरव का विषय है। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।

Author

Related Articles

Back to top button