मल्हार पार्क के सामने से बाइक चोरी, चोरी का सुराग देने वाले को इनाम

सिंगरौली -शहर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिससे पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ताजा मामला बैढ़न के मल्हार पार्क के सामने स्थित चौपाटी क्षेत्र का है, जहां से एक बाइक चोरी हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरेश केवट जो वहीं सिम बेचने का कार्य करते हैं, की हीरो कंपनी की मोटरसाइकिल अज्ञात चोर द्वारा पार कर दी गई। चोरी हुई बाइक का नंबर MP-53-ML-5308 बताया जा रहा है।घटना के बाद पीड़ित ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं लग सका। इस घटना ने एक बार फिर कोतवाली पुलिस की सक्रियता पर सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि व्यस्त इलाके में इस तरह की वारदात होना सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलता है।
पीड़ित सुरेश केवट ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को उक्त बाइक के संबंध में कोई भी जानकारी मिलती है, तो वे मोबाइल नंबर 9399877264 पर संपर्क करें। पीड़ित द्वारा सही जानकारी देने वाले को उचित इनाम देने की भी घोषणा की गई है।













