ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

पुरानी रंजिश में हत्या, सरई पुलिस ने 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार

सिंगरौली। थाना सरई क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते हुई हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम गन्नई निवासी बनवारी लाल बियार पर 13 अप्रैल की शाम बकरी चराने के दौरान कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल होने पर इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। इस संबंध में परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देशन में टीम गठित कर आरोपियों की तलाश की गई। तकनीकी और साइबर सेल की मदद से बरगवां क्षेत्र से मुख्य आरोपी रितेश बियार, दिनेश बियार सहित कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। घटना में शामिल दो अपचारी बालकों को भी अभिरक्षा में लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, सभी आरोपी मोटरसाइकिल से गांव पहुंचे थे और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए थे। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में थाना सरई पुलिस टीम और साइबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Author

Related Articles

Back to top button