ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

चितरंगी पुलिस की कार्रवाई: दुष्कर्म मामले में एक साल से फरार दो इनामी आरोपी गिरफ्तार

सिंगरौली। चितरंगी थाना पुलिस ने दुष्कर्म के एक गंभीर प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। दोनों आरोपियों पर 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 30 जनवरी 2025 को पीड़िता ने थाना चितरंगी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसे अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी की मां ने समझाइश देकर उसे अपने घर ले गई, जहां उसके दूसरे पुत्र द्वारा भी पीड़िता के साथ गलत कृत्य किया गया। बाद में पीड़िता को घर से भगा दिया गया। इस पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

इस मामले में एक आरोपी को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका था, जबकि अन्य दो आरोपी सविता रजक और बृजेश रजक घटना के बाद से फरार चल रहे थे। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक Manish Khatri के निर्देशन में विशेष अभियान चलाया गया और दोनों पर इनाम घोषित किया गया।

15 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सविता रजक को गिरफ्तार किया। पूछताछ के आधार पर अगले दिन बैढ़न क्षेत्र से बृजेश रजक को भी गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया गया है।

इस कार्रवाई के साथ ही लंबे समय से लंबित प्रकरण का निराकरण हो गया है। पुलिस टीम की इस सफलता में थाना चितरंगी के अधिकारियों और स्टाफ की अहम भूमिका रही।

Author

Related Articles

Back to top button