ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

वार्ड 45 में विकास कार्य तेज, रिटेनिंग वॉल व पाइप लाइन निर्माण शुरू

सिंगरौली। शहर के वार्ड क्रमांक 45 में विकास कार्यों को गति दी जा रही है। कांग्रेस पार्षद राम गोपाल पाल ने बताया कि क्षेत्र में आमजन की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए विभिन्न निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं।

उन्होंने जानकारी दी कि ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में लगभग 75 लाख रुपए की लागत से 300 मीटर लंबी और 3 मीटर ऊंची रिटेनिंग वॉल का निर्माण शुरू हो गया है। इसके बनने से वाहनों की पार्किंग से जुड़ी समस्या में सुधार होगा।

वहीं, नौगढ़ मुख्य मार्ग पर जलभराव की समस्या से निपटने के लिए करीब 30 लाख रुपए की लागत से पाइप लाइन (ड्रेनेज) निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जिससे बारिश के समय लोगों को राहत मिलेगी।

पार्षद ने कहा कि सभी कार्य गुणवत्ता के साथ कराए जा रहे हैं और इनकी नियमित निगरानी की जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बरसात से पहले निर्माण कार्य पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि वार्डवासियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

Author

Related Articles

Back to top button