ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

राजेश सोनी बने आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव

सिंगरौली में संगठन को मजबूत करने के कार्यों का मिला इनाम

सिंगरौली। आम आदमी पार्टी ने सिंगरौली के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश सोनी को प्रदेश सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। यह नियुक्ति पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा की गई है, जिसे उनके संगठनात्मक अनुभव और सक्रिय कार्यशैली का परिणाम माना जा रहा है।

जिलाध्यक्ष रहते दिलाई अहम जीत
राजेश सोनी के जिलाध्यक्ष कार्यकाल के दौरान आम आदमी पार्टी ने सिंगरौली नगर निगम में महापौर और पार्षद पदों पर उल्लेखनीय सफलता हासिल की थी। इसके अलावा बरगवां नगर परिषद में भी पार्टी को उपाध्यक्ष और पार्षद पदों पर जीत मिली। इन सफलताओं ने जिले में पार्टी की स्थिति को मजबूत किया।

जनहित के मुद्दों पर रहे सक्रिय
पिछले दो वर्षों में बिना किसी पद पर रहते हुए भी राजेश सोनी लगातार जनहित से जुड़े मुद्दों को उठाते रहे। उन्होंने बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, सड़क दुर्घटनाओं की समस्या और कोल वाहनों के लिए अलग सड़क निर्माण की मांग को प्रमुखता से उठाया। इस मुद्दे को लेकर उन्होंने न्यायालय का भी रुख किया।

स्थानीय समस्याओं को लेकर मुखर आवाज
सोनी ने डीएमएफ फंड के स्थानीय उपयोग, एनटीपीसी अस्पताल में चिकित्सकों की कमी, पेयजल संकट और ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क व रेल सुविधाओं के विस्तार जैसे विषयों पर लगातार आवाज उठाई। उनके प्रयासों को स्थानीय स्तर पर व्यापक समर्थन भी मिला।

नेतृत्व ने जताया भरोसा
पार्टी के वरिष्ठ नेता जितेन्‍द्र सिंह तोमर सहित केंद्रीय नेतृत्व ने उनके कार्यों को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में मध्यप्रदेश में संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।

Author

Related Articles

Back to top button