डीजीपी कैलाश मकवाना का सिंगरौली दौरा
आज बैंक ऑफ महाराष्ट्रा बैंक में हुई लूट मामले की करेंगे जांच सूत्रों मिली जानकारी

सिंगरौली- प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कैलाश मकवाना शाम 6:00बजे रीवा पहुंचेंगे और करीब 09 बजे सिंगरौली पहुंचेंगे। उनके दौरे को लेकर पूरे जिले के पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। डीजीपी का यह दौरा बैक ऑफ महाराष्ट्रा बैंक में बंदूक की नोक पर दिनदहाड़े हुई लूटपाट की गंभीर घटना के मद्देनजर बेहद अहम माना जा रहा है।
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार डीजीपी स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की गहन जांच करेंगे और अब तक की पुलिस कार्यवाही की समीक्षा करेंगे। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर भी कड़े निर्देश दिए जाने की संभावना है। बताया जा रहा है कि डीजीपी मकवाना कल पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक भी करेंगे। इस बैठक में जिले में बढ़ते अपराध, पुलिसिंग की स्थिति और लापरवाही के मामलों पर विस्तार से चर्चा होगी।
सूत्रों की मानें तो इस दौरान कई थाना प्रभारियों सहित अन्य जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की गाज गिर सकती है। जानकारी के मुताबिक डीजीपी आज शाम 06 बजे रीवा पहुंचेंगे। जहां से वे सीधे सिंगरौली के लिए रवाना होंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक और पुलिस स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बैंक लूट जैसी संगीन वारदात के बाद डीजीपी का यह दौरा न केवल जांच की दिशा तय करेगा बल्कि जिले की कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त संदेश भी देगा। अब देखना होगा कि इस दौरे के बाद पुलिस विभाग में क्या बड़े बदलाव सामने आते हैं।।













