बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

आंगनबाड़ी केन्द्र दुधिचुआमें पोषण पखवाड़ा और नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम आयोजित

महिलाओं को विधिक अधिकारों और पोषण के प्रति किया गया जागरूक

सिंगरौली/ आंगनबाड़ी केंद्र दुधिचुआ में ‘पोषण पखवाड़ा’ एवं ‘नारी शक्ति वंदन’ कार्यक्रम का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को उनके विधिक अधिकारों एवं बेहतर पोषण संबंधी जानकारी प्रदान कर जागरूक किया गया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मनोरम तिवारी एवं जिला विधिक सेवा अधिकारी अमित शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सामाजिक एवं कानूनी रूप से सशक्त बनाना तथा पोषण के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना रहा। ‘नारी शक्ति वंदन’ के तहत महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया, वहीं ‘पोषण पखवाड़ा’ के माध्यम से कुपोषण को समाप्त करने और स्वस्थ खान-पान की आदतों को अपनाने पर जोर दिया गया।

इस अवसर पर सचिव मनोरम तिवारी ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि “कानून हर परिस्थिति में महिलाओं के साथ खड़ा है और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग रहना चाहिए।” उन्होंने घरेलू हिंसा से संरक्षण, भरण-पोषण के अधिकार तथा निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा अधिकारी अमित शर्मा ने भी विभिन्न कानूनी प्रावधानों पर प्रकाश डालते हुए महिलाओं को निर्भीक होकर अपने अधिकारों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में पोषण पखवाड़ा के तहत लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया गया। प्रदर्शनी में स्थानीय मोटे अनाज (मिलेट्स), हरी सब्जियों एवं संतुलित आहार के माध्यम से कुपोषण दूर करने के उपायों को दर्शाया गया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं स्थानीय नागरिकों की सहभागिता रही, जिन्होंने इस पहल को सराहते हुए इसे उपयोगी बताया।

Author

Related Articles

Back to top button