नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजपा महिला मोर्चा ने भरी हुंकार
निकाली भव्य स्कूटी रैली

सिंगरौल-महिला सशक्तीकरण की दिशा में केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए ऐतिहासिक कदम ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के समर्थन में आज ऊर्जाधानी सिंगरौली भगवा रंग में रंगी नजर आई। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुंदर लाल शाह के कुशल नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा एक भव्य स्कूटी रैली और विशाल नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया।
सड़कों पर उतरी ‘नारी शक्ति’।
रैली का शुभारंभ जिला मुख्यालय के प्रमुख मार्ग से हुआ, जहाँ सैकड़ों की संख्या में भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपनी स्कूटियों पर सवार होकर निकलीं। हाथों में पार्टी के ध्वज और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताते पोस्टर लिए इन महिलाओं ने शहर के मुख्य चौराहों से गुजरते हुए अधिनियम का जोरदार स्वागत किया। स्कूटी रैली जिस मार्ग से भी गुजरी, वहाँ आम नागरिकों ने भी नारी शक्ति के इस उत्साह का अभिवादन किया। यह भव्य स्कूटी रैली भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री ऋचा सिंह जी के नेतृत्व में निकाली गई तथा कलात्मक नवाचार की प्रभारी महिला मोर्चा जिला मंत्री वर्षा दुबे (शर्मा) जी के नेतृत्व मे केंद्रीय विद्यालय में कलात्मक नवाचार का प्रदर्शन कर प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता के माध्यम से नारी शक्ति आत्मनिर्भरता और विकास को चित्रित कर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
नारी शक्ति वंदन सम्मेलन: सशक्त भागीदारी का संकल्प
रैली के पश्चात आयोजित ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ में जिले भर से बड़ी संख्या में मातृशक्ति एकत्रित हुई। सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री सुंदर लाल शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की महिलाओं को अब विधायी संस्थाओं में उचित प्रतिनिधित्व मिलेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह अधिनियम केवल एक कानून नहीं, बल्कि महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया में सशक्त भागीदारी देने का एक पवित्र संकल्प है जो अब धरातल पर मूर्त रूप ले रहा है।
मोदी सरकार के प्रति जताया आभार
उपस्थित महिला वक्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दशकों से लंबित इस मांग को पूरा कर भाजपा सरकार ने सिद्ध कर दिया है कि ‘मोदी है तो मुमकिन है’। वक्ताओं ने कहा कि अब देश की बेटियां और महिलाएं राजनीति के उच्च शिखरों पर बैठकर राष्ट्र निर्माण में अपना सीधा योगदान देंगी।
सम्मेलन के अंत में पदाधिकारियों ने गांव-गांव जाकर केंद्र सरकार की इस उपलब्धि को बताने और महिलाओं को शासन की योजनाओं से जोड़ने का संकल्प लिया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा वरिष्ठ नेत्री मधु जा जी ,देवंती गुप्ता ,कुसुम शाह जी आशा पांडे जी, रीता सोनी जी साबरमती कुशवाहा जी रजनी सिंह जी सत्यभामा सिंह जी महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष ज्योति वर्मा जी ,ज्योति चौरसिया जी समेत सैकड़ों मातृशक्तिगण शामिल रही।













