जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जल स्रोत सेवा समागम कार्यक्रम संपन्न

सिंगरौली- दिनांक 17 अप्रैल 2026/ मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, जिला सिंगरौली के तत्वावधान में “जल गंगा संवर्धन अभियान” के अंतर्गत जल स्रोत सेवा समागम कार्यक्रम एवं स्वच्छता/श्रमदान गतिविधियों का आयोजन जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतो में किया गया।विकासखंड बैढ़न के सेक्टर करसुआराजा अंतर्गत ग्राम पंचायत कठुरा में बैठक, संगोष्ठी, जल शपथ एवं गाद सफाई कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला समन्वयक के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर नवांकुर संस्था हेल्प फाउंडेशन के कार्यक्रम समन्वयक सिया वैश्य, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष श्री राम प्रकाश कुशवाहा एवं सचिव श्री अखिलेश पाण्डेय सहित अन्य सहयोगी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में जिला समन्वयक श्री राजकुमार विश्वकर्मा, परामर्शदाता वंदना शाह एवं सेक्टर शासन की रिनु शर्मा सहित वरिष्ठ जन, महिलाएं एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
इसी क्रम में सेक्टर खुटार अंतर्गत ग्राम पंचायत गड़ेरिया में द्वितीय चरण के तहत बोदरा तालाब पर स्वच्छता, श्रमदान, तालाब गहरीकरण एवं सफाई का कार्य जनभागीदारी से संपन्न किया गया। कार्यक्रम में कार्यक्रम समन्वयक श्रीनिवास श्रीवास्तव, परामर्शदाता सुरेखा गुप्ता, ग्राम पंचायत सचिवगण देव कुमारी शाह (तेलदह), सूर्यकांत शाह (चिलाटोला), अमरजीत प्रसाद (पीसीओ तेलदह), नोडल अधिकारी अवधेश शर्मा, सुमन कुमार द्विवेदी (पहाड़ी), रमेश कुमार शर्मा (पौड़ी नोगई), राम लखन शाह (बिहारा), संजीव देव पाण्डेय (खटखटी), पवन कुमार शाह (गड़रिया), केसरी कुमार दुबे (चिलाटोला), रामसनेही बैस (सोलंग), स्वयं प्रकाश द्विवेदी (सोलंग), ग्राम रोजगार सहायक बृजेश कुमार वैश्य (तेलदह), अरविंद तिवारी तथा प्रस्फुटन समिति के सचिव बषिसट जैसवाल (पिपराझांपी) सहित BSW छात्रा राधा बैस एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणजनों ने जल संरक्षण एवं स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने हेतु सामूहिक रूप से संकल्प लिया।













