ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

“महिलाओं के लिए मसीहा बनना आसान नहीं” – प्रियंका गांधी वाड्रा का सरकार पर निशाना

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने संविधान (131वां संशोधन) विधेयक पारित न होने के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि लोकसभा में जो हुआ, वह लोकतंत्र और संविधान की बड़ी जीत है।

प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि सरकार संघीय ढांचे को कमजोर करने और सत्ता में बने रहने के लिए साजिश कर रही थी, जिसे विपक्ष की एकजुटता ने विफल कर दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के नाम पर राजनीति कर सत्ता हासिल करने की कोशिश की जा रही है, जबकि “महिलाओं के लिए मसीहा बनना आसान नहीं है।”

विधेयक पर उठाए सवाल

कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रस्तुत विधेयक महिला आरक्षण से अधिक परिसीमन (डिलिमिटेशन) से जुड़ा हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार को पहले से अंदाजा था कि यह विधेयक पारित नहीं होगा, बल्कि इसका उद्देश्य केवल राजनीतिक लाभ लेना था।

INDIA गठबंधन का रुख स्पष्ट

उन्होंने कहा कि INDIA गठबंधन ने इस मुद्दे पर अपना स्पष्ट रुख रखा है। कांग्रेस और उसके सहयोगी दल 2023 में पारित कानून को लागू करने के पक्ष में हैं और आवश्यक संशोधनों के लिए समर्थन देने को तैयार हैं।

महंगाई और दबाव का मुद्दा उठाया

प्रियंका गांधी ने महंगाई का मुद्दा उठाते हुए कहा कि बढ़ती कीमतों का सबसे अधिक असर महिलाओं पर पड़ रहा है। साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार अंतरराष्ट्रीय दबाव में निर्णय ले रही है।

उन्होंने कहा कि देश की जनता अब सरकार की नीतियों को समझ चुकी है और महिलाओं का भरोसा जीतना केवल नारों से संभव नहीं है।

Author

Related Articles

Back to top button