ब्रेकिंग न्यूज़भोपालमध्य प्रदेश

मैहर में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से एक बच्ची की मौत, एक लापता

मैहर (मध्य प्रदेश)। कोतवाली थाना क्षेत्र के पटेहरा तालाब में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां नहाने के दौरान तीन बच्चियां पानी में डूब गईं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से तुरंत बचाव कार्य शुरू किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीड़ी कॉलोनी पटेहरा निवासी पूनम चौधरी (10 वर्ष) और शालू चौधरी (17 वर्ष) सहित तीन बच्चियां तालाब में नहा रही थीं। इसी दौरान अचानक गहराई में जाने से तीनों डूबने लगीं। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दो बच्चियों को बाहर निकाल लिया।

हालांकि, शालू चौधरी को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पूनम चौधरी की हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं तीसरी बच्ची का अब तक पता नहीं चल सका है।

पुलिस और गोताखोरों की टीम तालाब में लगातार सर्च अभियान चला रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक और भय का माहौल बना हुआ है।

Author

Related Articles

Back to top button