मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, विधायक राजेंद्र मेश्राम ने किया उत्साहवर्धन

सिंगरौली। सिंगरौली जिले के देवसर विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में लगातार बेहतर प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में विधायक राजेंद्र मेश्राम ने अपने निज निवास जयंत में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया।
मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के हाल ही में घोषित परीक्षा परिणाम के अंतर्गत सविता सरस्वती विद्यालय, रैला के कक्षा 12वीं के 7 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इन सभी छात्रों ने 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
कार्यक्रम के दौरान विधायक ने प्रत्येक विद्यार्थी को 10-10 हजार रुपये की सम्मान राशि प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और समर्पण का प्रतीक है।
विधायक मेश्राम ने कहा कि देवसर विधानसभा क्षेत्र शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है और बड़ी संख्या में मेधावी छात्र-छात्राएं सामने आ रहे हैं, जो पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।
उन्होंने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे आगे भी इसी तरह मेहनत करते रहें और क्षेत्र व प्रदेश का नाम रोशन करें। कार्यक्रम में अभिभावक और स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।











