ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

विंध्य टाइटन्स ने रचा इतिहास, नेशनल क्वालिटी सर्किल कन्वेंशन 2026 में बने राष्ट्रीय चैंपियन

सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल ने एक बार फिर उत्कृष्टता का परचम लहराते हुए नेशनल क्वालिटी सर्किल कन्वेंशन (NQCC) 2026 में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। एलक्यूसी टीम ‘विंध्य टाइटन्स’ ने इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।

इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर से आई टीमों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा रही, लेकिन विंध्य टाइटन्स ने नवाचार, टीमवर्क और समस्या समाधान की बेहतरीन क्षमता का प्रदर्शन कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया। यह उपलब्धि विंध्याचल परियोजना की गुणवत्ता संस्कृति और संचालन उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
विजेता टीम में साजिद नेजाम (वरिष्ठ सहायक इंजीनियर, ऑपरेशन), शिवम वर्मा (ईटी, प्रचालन), महेश कुमार (इंजीनियर, प्रचालन), पंकज चौधरी (कनिष्ठ इंजीनियर, प्रचालन), आर्यन गौंड (कनिष्ठ इंजीनियर, वीएसआर-ओवरहॉलिंग) और जगदीश कुमार मीना (कनिष्ठ इंजीनियर, प्रचालन) शामिल रहे।

टीम को वरिष्ठ प्रबंधक दीपक कुमार ने मार्गदर्शन दिया, जबकि समन्वय की जिम्मेदारी अपर महाप्रबंधक सुमन कुमार सिंह ने निभाई।इस उपलब्धि के साथ ही विंध्य टाइटन्स टीम अब एनटीपीसी और भारत का प्रतिनिधित्व अंतरराष्ट्रीय मंच पर करेगी। इस सफलता पर पूरे संगठन में हर्ष का माहौल है और टीम को बधाइयां दी जा रही हैं।

Author

Related Articles

Back to top button