तीनों आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार बस चालक से मारपीट करने वाले

मनीष चौधरी
पोल खोल सिंगरौली
विगत शनिवार रात बस चालक विनोद कुमार पनिका द्वारा तहरीर दर्ज कराई गई थी कि वह बस क्रमांक MP 66ZE 4029 को अडानी पावर प्लांट बधौरा से लेकर आ रहा था।
रात करीब 8.30 पर कचनी के पास उसकी बस वेन्यू कार क्रमांक MP 66ZE 5733 में बगल से टच हो गई जिस कारण कार में बैठे अज्ञात 3-4 व्यक्तियों के द्वारा माजन मोड़ के पास मारपीट की गई और कार चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गये।
रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपीगणों के विरूद्ध अप.क्र. 958/25 धारा 296,115 (2), 351(3), 3(5) बीएनएस पंजीबद्ध किया गया। विवेचना के दौरान घटनास्थल के आसपास के लोगो व तकनीकी सहायता से आरोपीगणों की पहचान आशीष कुमार शाह पिता रामप्रताप शाह उम्र 22 वर्ष
निवासी नंदगांव, ज्ञानलाल शाह पिता शिवप्रसाद शाह उम्र 40 वर्ष निवासी अमझर थाना नवानगर, कन्हैयालाल वर्मा पिता स्व. हीरालाल वर्मा उम्र 27 वर्ष निवासी नंदगांव थाना नवानगर के रूप में होने पर आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है।
इनका रहा योगदान
उक्त कार्यवाही पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के आदेशित करने पर अति. पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन के मार्गदर्शन में, न.पु. अ. पी. एस. परस्ते के नेतृत्व में निरी.अशोक सिंह परिहार, उनि विनोद सिंह, सउनि सजीत सिंह, आर. अभिमन्यु उपाध्याय, संजू धुर्वे का सराहनीय योगदान रहा।











