कबड्डी में डिग्री कॉलेज ए एवं फुटबॉल में एमएससी बार्सीलोना टीम ने मारी बाजी

राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय खेल समारोह आयोजित, मंत्री, विधायक, मेयर, ननि अध्यक्ष व कलेक्टर रहे मौजूद
पोल खोल सिंगरौली
हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में राजमाता चुनकुमारी स्टेडियम, बैढ़न में तीन दिवसीय खेल समारोह का आयोजन किया गया। जिसका समापन हो गया।
इस अवसर पर मंत्री राधा सिंह, विधायक रामनिवास शाह, कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला शाह एवं एसपी मनीष खत्री मौजूद रहे। तीन दिवसीय आयोजित खेल प्रतियोगिता की कड़ी में आर्चरी प्रतियोगिता इंडियन राउंड परिणाम घोषित हुआ।
अंडर 13 बालक वर्ग प्रथम अर्थव सिंह, द्वितीय अयान सिंह एवं तृतीय और्व दुबे रहे। वहीं अंडर 13 बालिका वर्ग में प्रथम भाव्या सिंह, द्वितीय भार्गवी, तृतीय ज्योत्सना अर्जित किया। अंडर 15 बालक वर्ग में प्रथम आयुष प्रताप सिंह, द्वितीय आदित्य सिंह, तृतीय स्थान सूर्यबली प्राप्त की। अंडर 15 बालिका वर्ग में प्रथम एंजल विनीष, द्वितीय राजविका सिंह तृतीय स्थान आन्या दुबे ने हासिल किया।
अंडर 17 बालिका वर्ग में प्रथम प्रस्तिवा साकेत अर्जित किया। साथ ही आर्चरी प्रतियोगिता रिकर्व राउंड परिणाम में अंडर 13 बालक वर्ग में प्रथम अभय बैस, अंडर 15 बालक वर्ग में प्रथम आयुष बैस, अंडर 17 बालक वर्ग में प्रथम आदित्य राज सिंह, अंडर 17 बालिका वर्ग में प्रथम भाव्या जायसवाल ने बाजी मारी। इधर कबड्डी प्रतियोगिता में महिला वर्ग चार टीमों ने हिस्सा लिया।
जिसमें प्रथम मैच में डिग्री कॉलेज ए -बनाम डिग्री कॉलेज बी हुई। जिसमें विजेता डिग्री कॉलेज ए 31 अंक से हासिल की। द्वितीय मैच में चाचर कबड्डी टीम बनाम कन्या महाविद्यालय बैढ़न में हुई। जहां विजेता चाचर कबड्डी टीम 24 अंक से अर्जित की। वहीं फाइनल डिग्री कॉलेज ए बनाम चाचर टीम में हुई। जिसमें विजेता डिग्री कॉलेज ए 33.13, 20 अंक से विजय हुई। साथ ही पुरुष वर्ग चार टीमों ने भाग लिया।













