बड़ी खबरमध्य प्रदेशसिंगरौली

प्रधानमंत्री की मॉ पर की गई टिप्पणी को बेहद शर्मनाक, राहुल माफी मांगे: सीमा

राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के खिलाफ भाजपा का हल्लाबोल, महिला मोर्चा ने निकाली विशाल आक्रोश रैली, किया पुतला दहन

पोल खोल सिंगरौली

बिहार राज्य में कांग्रेस और पीडीए के मंच पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मॉ पर की गई अभद्र टिप्पणी से नाराज भाजपा नेत्रियों ने आज बैढ़न शहर में आक्रोश रैली निकाल कर राहुल गांधी का पुतला फूंका।

आक्रोश रैली जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह के नेतृत्व एवं विधायक रामनिवास शाह, राजेंद्र मेश्राम, सीडा अध्यक्ष दिलीप शाह, ननि अध्यक्ष देवेश पांडेय, देवसर जनपद अध्यक्ष प्रणव पाठक की विशेष उपस्थिति में महिला मोर्चे की सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

आक्रोश रैली में शामिल होने अटल सामुदायिक भवन बिलौंजी पहुंचे। जहां सैकड़ों की संख्या में महिला कार्यकर्ताओं तथा भाजपाइयों ने कांग्रेस एवं राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रैली के साथ बिलौंजी चौराहे से होते हुये राजीव गांधी चौक पहुंच राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के खिलाफ नारेबाजी कर राहुल गांधी का पुतला दहन किया। जिलाध्यक्ष समेत समस्त नेताओं ने कांग्रेस पार्टी को संस्कारहीन तथा गैर शिष्टाचारी बताया।

वहीं महिला नेत्रियों ने प्रधानमंत्री की माता जी पर की गई टिप्पणी को बेहद शर्मनाक बताते हुए राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग की। रैली में मुख्य रूप से पूर्व विधायक सुभाष वर्मा, पूर्व मेयर प्रेमवती खैरवार, राजेश तिवारी, लालपति साकेत, राजकुमार दुबे, अरविंद तिवारी, प्रवेंद्र धर द्विवेदी, विनोद चौबे, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सीमा जायसवाल, अनीता गुप्ता, संध्या चंद्रवंशी, दुर्गा कनौजिया, पूजा द्विवेदी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button