बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

जबलपुर रेल मंडल ने माल ढुलाई में दर्ज की बेहतर उपलब्धि, 7 महीने में 25.62 मिलियन टन माल का परिवहन

जबलपुर। पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल ने चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 के पहले 7 महीनों में माल परिवहन के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन किया है। मंडल ने 1 अप्रैल से 31 अक्टूबर 2026 तक कुल 25.62 मिलियन टन माल की ढुलाई की। इससे रेलवे को 2,567.93 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ।

अक्टूबर 2026 में भी मंडल का प्रदर्शन प्रभावी रहा। इस महीने 3.73 मिलियन टन माल का परिवहन किया गया, जिससे 392.66 करोड़ रुपए की आय अर्जित हुई।

माल लदान बढ़ाने पर विशेष जोर

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शशांक गुप्ता के नेतृत्व में माल लदान बढ़ाने और ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। रेल प्रशासन का लक्ष्य व्यापार और उद्योग जगत को सुरक्षित, विश्वसनीय तथा किफायती परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है।

मंडल की ओर से माल परिवहन को और अधिक सुगम बनाने तथा ग्राहकों की जरूरतों के अनुरूप सुविधाओं में सुधार के प्रयास किए जा रहे हैं।

Author

Related Articles

Back to top button