बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

नीट उत्तीर्ण शिवम भारती को विधायक डॉ. राजेंद्र मेश्राम ने दी एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता

देवसर विधायक ने अपने निवास पर किया सम्मानित, उज्ज्वल भविष्य की कामना की

देवसर। सिंगरौली जिले के देवसर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जैतपुर निवासी शिवम भारती ने नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। शिवम की इस उपलब्धि पर देवसर विधायक डॉ. राजेंद्र मेश्राम ने अपने निवास पर उन्हें एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

शिवम भारती, पिता सत्यनारायण भारती एवं शांति देवी के पुत्र हैं। बेटे की सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर शिवम के पिता सत्यनारायण भारती ने विधायक डॉ. राजेंद्र मेश्राम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विधायक शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र मे लगातार बेहतर कार्य कर रहे हैं। जरूरतमंदों की मदद के लिए उनका प्रयास सराहनीय है।

वहीं, शिवम भारती ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को देते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन, सहयोग और आशीर्वाद से ही वह इस मुकाम तक पहुंच सके हैं।

विधायक डॉ. राजेंद्र मेश्राम द्वारा दी गई यह आर्थिक सहायता प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाने और उनकी आगे की शैक्षणिक यात्रा में सहयोग करने की दिशा में एक सराहनीय पहल है।

Author

Related Articles

Back to top button