ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन, विचारों को अपनाने का आह्वान

सिंगरौली। सिंगरौली में भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बाबा साहब के जीवन, उनके संघर्ष और संविधान निर्माण में उनके योगदान को स्मरण करते हुए उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाना रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत भाषण से हुई, जिसे अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष सीताराम वर्मा ने प्रस्तुत किया। उन्होंने उपस्थित अतिथियों और कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए बाबा साहब के योगदान पर प्रकाश डाला।

संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व विधायक राम लल्लू वैश्य उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह ने की। मुख्य वक्ता ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अंबेडकर केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं, जिन्होंने समाज में समानता, शिक्षा और अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया। उन्होंने युवाओं से उनके विचारों को अपनाकर समाज के उत्थान में योगदान देने का आह्वान किया।

अध्यक्षीय उद्बोधन में सुंदरलाल शाह ने कहा कि बाबा साहब द्वारा निर्मित संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूत नींव है और सामाजिक समरसता को मजबूत करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम का संचालन अशोक शाह ने किया। इस अवसर पर सुभाष वर्मा, प्रमिला वर्मा, प्रेमवती खैरवार सहित अनेक जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

Author

Related Articles

Back to top button