मध्य प्रदेशसिंगरौली

ग्लोरियस पब्लिक स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

सिंगरौली। सिंगरौली जिले के सरई क्षेत्र अंतर्गत ग्राम निवास स्थित ग्लोरियस पब्लिक स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की गई।

विद्यालय ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। पिछले वर्ष जहां छात्रा प्रज्ञा जायसवाल ने 500 में 500 अंक प्राप्त कर इतिहास रचा था, वहीं इस वर्ष भी विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। कक्षा 10वीं में अभय पाण्डेय ने 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम और जिले में द्वितीय स्थान हासिल किया। सक्षम दुबे ने 97.2 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय तथा आकाश पाठक ने 97 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इसके अलावा मुस्कान साकेत और सशंक सिंह ने 96.2 प्रतिशत तथा रितेश साहू ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। विद्यालय के 17 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक और 18 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राकेश सोनी, जेडी साहू, जेपी साहू, प्राणपति साहू और युवराज सिंह सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कक्षा 10वीं सहित अन्य कक्षाओं के मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।

विद्यालय के संचालक आर.पी. विश्वकर्मा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को 5-5 हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की। साथ ही भविष्य में प्रदेश मेरिट में स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को 1 लाख रुपये तक की प्रोत्साहन राशि देने की भी घोषणा की गई।कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल रहा। अंत में सभी को मिष्ठान एवं स्वल्पाहार वितरित कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

Author

Related Articles

Back to top button