उतर प्रदेशदेश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 40 IAS अफसरों के तबादले; 15 जिलों के डीएम बदले

लखनऊ।उत्तर प्रदेश में Yogi Adityanath सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 40 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस फेरबदल में 15 जिलों के जिलाधिकारियों (डीएम) को भी बदला गया है। सरकार की ओर से इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है।

तबादले की सूची में आगरा, बुलंदशहर, झांसी, उन्नाव, सहारनपुर, सुल्तानपुर, हमीरपुर, श्रावस्ती, शामली, अमरोहा, रायबरेली, फतेहपुर, लखीमपुर खीरी, मैनपुरी और औरैया जिले शामिल हैं। इनमें मनीष बंसल को आगरा का नया जिलाधिकारी बनाया गया है, जबकि अरविंद मल्लप्पा बांगरी को मुख्यमंत्री का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है।

प्रशासनिक बदलाव के तहत गौरांग राठी को झांसी, इंद्रजीत सिंह को सुल्तानपुर और कुमार हर्ष को बुलंदशहर का जिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं अन्नपूर्णा गर्ग को श्रावस्ती की कमान सौंपी गई है।

इसके अलावा आलोक यादव को शामली, अरविंद कुमार चौहान को सहारनपुर और नितिन गौड़ को अमरोहा का जिलाधिकारी बनाया गया है। अभिषेक गोयल को हमीरपुर का डीएम नियुक्त किया गया है।

सरकार ने सरनीत कौर ब्रोका को रायबरेली, निधि गुप्ता वत्स को फतेहपुर, घनश्याम मीणा को उन्नाव और अंजनी कुमार सिंह को लखीमपुर खीरी का जिलाधिकारी बनाया है। वहीं डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी को मैनपुरी और बृजेश कुमार को औरैया की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अन्य महत्वपूर्ण बदलावों में किंजल सिंह को सचिव माध्यमिक शिक्षा और दुर्गा शक्ति नागपाल को देवीपाटन मंडल का कमिश्नर बनाया गया है। वहीं शशि भूषण लाल सुशील को प्रमुख सचिव एमएसएमई एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

सरकार का यह कदम प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी और चुस्त बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

Author

Related Articles

Back to top button