देवसर विधायक ने मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान, प्रोत्साहन राशि देकर बढ़ाया हौसला

सिंगरौली।मध्य प्रदेश के Singrauli जिले के देवसर विधानसभा क्षेत्र में मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने की सराहनीय पहल सामने आई है। Rajendra Meshram ने ग्राम सखौहा के दो प्रतिभाशाली छात्रों को अपने निवास जयंत पर सम्मानित किया।
इस दौरान शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय, वैढ़न की कक्षा 12वीं की छात्रा प्रियांशी रजक, जिन्होंने 84 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं, को 20 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई। वहीं सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बिलौंजी के कक्षा 10वीं के छात्र किशन कुमार शाह, जिन्होंने 82 प्रतिशत अंक हासिल किए, को 15 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई।
विधायक ने दोनों विद्यार्थियों का मुंह मीठा कर उनका उत्साहवर्धन किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के मेधावी छात्रों को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव सहयोग किया जाएगा।













