ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

जनगणना 2027 के अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम का द्वितीय दिवस संपन्न

सिंगरौली;जनगणना 2027 के अंतर्गत शासकीय बालक डिग्री कॉलेज, सिंगरौली में आयोजित त्रिदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का द्वितीय दिवस आज सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में ‘नवजीवन विहार ज़ोन’ के प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों द्वारा सहभागिता की गई।

प्रशिक्षण सत्र में डिजिटल जनगणना, रियल-टाइम ऑनलाइन डेटा प्रविष्टि एवं संबंधित तकनीकी प्रक्रियाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रतिभागियों की समझ एवं दक्षता के मूल्यांकन हेतु ऑनलाइन परीक्षण आयोजित किया गया, जिसमें सभी 144 प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन ज़ोनल चार्ज ऑफिसर श्रीमती ज्योति सिंह, श्री एच.एम. श्रीवास्तव एवं श्री विष्णु पाल सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए जनगणना कार्य के महत्व पर प्रकाश डाला गया तथा इसे राष्ट्र निर्माण की आधारभूत प्रक्रिया बताया गया।

इस अवसर पर विभागीय विशेषज्ञों द्वारा फील्ड कार्य के दौरान आने वाली संभावित तकनीकी समस्याओं एवं प्रपत्रों के सही तरीके से संधारण के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई तथा प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।
उल्लेखनीय है कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 144 प्रगणक एवं सुपरवाइजर सम्मिलित हुए। द्वितीय दिवस का प्रशिक्षण सुव्यवस्थित रूप से संपन्न होने के साथ आगामी जनगणना कार्य हेतु आवश्यक आधार सुदृढ़ हुआ है।

Author

Related Articles

Back to top button