जापान में 7.5 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी; तटीय इलाकों में अलर्ट

टोक्यो।जापान के Japan के उत्तर-पूर्वी तट पर सोमवार शाम 7.5 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आने के बाद सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है। अधिकारियों ने लोगों को तटीय क्षेत्रों से दूर रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है।
Japan Meteorological Agency के अनुसार, भूकंप शाम 4:53 बजे (स्थानीय समय) महसूस किया गया। इसका केंद्र प्रशांत महासागर में सैनरिकु तट के पास 10 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप के बाद करीब 3 मीटर ऊंची लहरें उठने की आशंका जताई गई है।
प्रारंभिक चेतावनी के तहत Iwate, Aomori और Hokkaido प्रांतों को उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में शामिल किया गया है।
इस बीच, प्रधानमंत्री Sanae Takaichi ने आपातकालीन कार्यबल का गठन करने की जानकारी देते हुए लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है।
जापानी प्रसारक NHK ने बताया कि होक्काइडो के हाचिनोहे बंदरगाह से जहाजों को हटाया जा रहा है और लोगों को तत्काल क्षेत्र खाली करने की चेतावनी दी जा रही है।
भूकंप के असर से उत्तरी होन्शू द्वीप के आओमोरी क्षेत्र में तेज गति रेल सेवाएं अस्थायी रूप से रोक दी गई हैं। कई स्थानों पर दीवारें गिरने और लोगों के संतुलन बिगड़ने की भी खबरें हैं।
जापान भूकंपीय दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील क्षेत्र ‘रिंग ऑफ फायर’ में स्थित है, जहां अक्सर भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं। फिलहाल प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संभावित नुकसान का आकलन किया जा रहा है।













