देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

ट्विशा शर्मा हत्याकांड की जांच अब सीबीआई करेगी, सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान

 

नई दिल्ली/भोपाल। चर्चित ट्विशा शर्मा हत्याकांड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए सुनवाई शुरू कर दी है। सुनवाई के दौरान मध्य प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को जानकारी दी कि मामले की जांच अब सीबीआई को सौंपी जाएगी। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने की बात कही।

सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल ने अदालत को बताया कि जांच में मृतका की सास सहयोग नहीं कर रही हैं और मीडिया में बयान देकर जांच को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि कई बार बयान दर्ज कराने का आग्रह किया गया, लेकिन पर्याप्त सहयोग नहीं मिला।

मुख्य न्यायाधीश ने मीडिया से भी संयम बरतने की अपील करते हुए कहा कि मामले से जुड़े परिजनों, दोस्तों या अन्य लोगों के बयान लेकर खबरें न चलाई जाएं। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका और जांच एजेंसियों पर भरोसा बनाए रखना जरूरी है तथा किसी भी तरह का “नैरेटिव” निष्पक्ष जांच को प्रभावित कर सकता है।

अदालत ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पूर्व जिला जज रही मृतका की सास को लेकर न्यायपालिका पर सवाल उठाए जा रहे हैं। हालांकि कोर्ट ने स्पष्ट किया कि राज्य पुलिस और न्यायपालिका पर उसे पूरा भरोसा है, लेकिन निष्पक्षता को लेकर उठ रहे सवालों को देखते हुए सीबीआई जांच उचित कदम है।

वहीं आरोपी पक्ष की ओर से दावा किया गया कि मृतका की सास का बयान पहले ही कई बार दर्ज किया जा चुका है। अब मामले की आगे की जांच सीबीआई करेगी।

Author

Related Articles

Back to top button