बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

महोत्सव के दूसरे दिन सिंगरौली की बेटी समृद्धि ने बांधा समां

बालिका के राजस्थानी घूमर नृत्य ने अतिथियों व जन समूह की बटोरी तालियां, सदर विधायक व अन्य अतिथियों ने किया सम्मानित

सिंगरौली – जिला मुख्यालय के चुन कुमारी स्टेडियम में आयोजित सिंगरौली महोत्सव व नगर गौरव दिवस के सांस्कृतिक कार्यक्रम के दूसरे दिन सिंगरौली की बेटी समृद्धि ने राजस्थानी लोकनृत्य घूमर पर अपनी शानदार प्रस्तुति देकर अतिथियों व सभी दर्शकों का मन मोह लिया। बालिका के धमाकेदार घूमर नृत्य पर उपस्थित जन समूह ने तालियों की गड़गड़ाहट से उत्साहपूर्वक स्वागत किया
महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक शुभारम्भ कार्यक्रम में जब बालिका समृद्धि ने जब राजस्थानी पारंपरिक वेशभूषा पहनकर मंच पर प्रवेश किया, तो पूरा वातावरण तालियों की गूंज से भर उठा। उसके सुंदर परिधान, आभूषण और आत्मविश्वास ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया।

संगीत की मधुर धुन शुरू होते ही बालिका समृद्धि ने घूमर नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति देना आरंभ किया। उसकी भाव-भंगिमाएँ, तालमेल और गोल-गोल घूमने की अद्भुत कला दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दी।राजस्थानी संस्कृति की झलक प्रस्तुत करता यह नृत्य सभी के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बन गया। उसकी मेहनत, अभ्यास और कला के प्रति समर्पण स्पष्ट दिखाई दे रहा था। कार्यक्रम में मौजूद अतिथिगण व

दर्शकों ने प्रस्तुति के दौरान तालियों से उसका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के अंत में समृद्धि को उसे उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए सिंगरौली विधायक राम निवास शाह, नगर परिषद अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, जिलाध्यक्ष सुन्दर शाह, पूर्व सीडा अध्यक्ष दिलीप शाह, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विनोद दुबे व ए डी एम साहब द्वारा सामूहिक रूप से सम्मानित किया गया। इस दौरान समृद्धि के माता -पिता ( मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ सिंगरौली के जिलाध्यक्ष) एस पी वर्मा व ममता वर्मा (काउंसलर ) साथ में मौजूद रहे। गौरतलब है कि इस नृत्य ने यह सिद्ध कर दिया कि हमारी लोक कलाएँ आज भी नई पीढ़ी के माध्यम से जीवंत बनी हुई हैं। अंत में, यह शानदार घूमर नृत्य प्रस्तुति सांस्कृतिक कार्यक्रम की सबसे यादगार प्रस्तुतियों में से एक बन गई। इसने सभी को हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के महत्व का संदेश दिया और कला के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत किया।

Author

Related Articles

Back to top button