ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

रास्ता रोककर रंगदारी मांगने वाले दो आरोपी 36 घंटे में गिरफ्तार

सिंगरौली – चौकी प्रभारी सासन संदीप नामदेव की टीम ने रंगदारी मांगने वाले दो आरोपियों को 36 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया है।घटना 26 मई 2026 की रात हुई जब फरियादी रामप्रकाश वैश्य अपने साथियों के साथ इनोवा कार में सिंगरौली महोत्सव से लौट रहे थे। हिर्रवाह क्षेत्र में तीन-चार पहिया वाहन में बैठे आरोपियों ने उन्हें रोक लिया और शराब पीने का पैसा वसूलने लगे। पैसे न देने पर फरियादी और उनके साथियों के साथ मारपीट की गई और इनोवा कार में तोड़फोड़ की गई।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों चंदन पुरी (23 वर्ष, निवासी बिलासपुर) और बबुआराम वैश्य (21 वर्ष, निवासी तियरा) को गिरफ्तार किया। घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन भी जप्त किया गया। चंदन पुरी पहले भी इसी तरह के अपराध में जेल जा चुका है और उसका प्रकरण न्यायालय में लंबित है।

पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका की सराहना की गई है। इस टीम में उपनिरीक्षक संदीप नामदेव, सउनि. विजय अग्निहोत्री, प्रआर सुमत कुमार, हेमराज पटेल, संतोष साकेत, प्रवीण तिवारी, राजकुमार शाक्य, राहुल सिंह और मुकेश पटेल शामिल थे।

Author

Related Articles

Back to top button