देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

रीवा-चर्लपल्ली (सिकंदराबाद) साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन का परिचालन

07 जून से रीवा और 08 जून से चर्लपल्ली से चार-चार ट्रिप संचालित होंगी

जबलपुर। रेल यात्रियों की सुविधा और यात्रा मांग को पूरा करने के लिए रेलवे प्रशासन ने 02158/02157 रीवा-चर्लपल्ली (सिकंदराबाद)-रीवा साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू किया है। यह स्पेशल ट्रेन रीवा से 07 जून से 28 जून 2026 तक और चर्लपल्ली (सिकंदराबाद) से 08 जून से 29 जून 2026 तक चार-चार ट्रिप चलाएगी।

स्पेशल ट्रेन का विवरण

गाड़ी संख्या 02158 – रीवा से चर्लपल्ली (सिकंदराबाद)
रीवा से प्रत्येक रविवार को दोपहर 12:30 बजे प्रस्थान कर प्रमुख स्टेशनों पर इस प्रकार ठहराव लेगी:

सतना जंक्शन – 13:40
मैहर – 14:08
कटनी मुड़वारा जंक्शन – 15:15
दमोह – 16:00
सागर – 17:10
बीना जंक्शन – 19:35
रानी कमलापति – 21:40
इटारसी जंक्शन – 23:05
बैतूल – 01:30 (अगले दिन)
आमला जंक्शन – 01:48
नागपुर जंक्शन – 04:30
बल्हारशाह – 08:30
सिरपूर कागज़नगढ़ – 09:24
बेल्लमपल्ली – 09:54
मंचिर्याल – 10:09
पेद्दपल्ली जंक्शन – 10:39
काजीपेट जंक्शन – 11:58
जनगांव – 12:53
चर्लपल्ली (सिकंदराबाद) आगमन – सोमवार 14:45

गाड़ी संख्या 02157 – चर्लपल्ली (सिकंदराबाद) से रीवा
चर्लपल्ली से प्रत्येक सोमवार को शाम 17:00 बजे प्रस्थान कर प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव:

जनगांव – 18:09
काजीपेट जंक्शन – 19:24
पेद्दपल्ली जंक्शन – 20:24
मंचिर्याल – 20:59
बेल्लमपल्ली – 21:19
सिरपूर कागज़नगढ़ – 21:45
बल्हारशाह – 22:25
नागपुर जंक्शन – 01:45 (अगले दिन)
आमला जंक्शन – 04:20
बैतूल – 04:55
इटारसी जंक्शन – 07:30
रानी कमलापति – 08:00
बीना जंक्शन – 11:40
सागर – 12:55
दमोह – 14:05
कटनी मुड़वारा जंक्शन – 16:10
मैहर – 17:40
सतना जंक्शन – 18:15
रीवा आगमन – मंगलवार 19:30
कोच संरचना

इस सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन में कुल 24 कोच लगाए जाएंगे:

वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी – 01
वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी – 01
वातानुकूलित तृतीय श्रेणी – 04
शयनयान श्रेणी – 12
साधारण द्वितीय श्रेणी – 04
एसएलआरडी – 02

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से इस स्पेशल ट्रेन का लाभ लेने की अपील की है।

Author

Related Articles

Back to top button