ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली में वैढ़न-बरगवां मार्ग पर ट्रक और बल्कर की आमने-सामने भिड़ंत, बाल बाल बचेे चालक

सिंगरौली जिले में वैढ़न-बरगवां मुख्य सड़क मार्ग के गड़ेरिया चढ़ाई के पास देर रात एक ट्रक और बल्कर वाहन की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
हालांकि, गनीमत यह रही कि दोनों वाहनों के चालक बाल-बाल बच गए और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने सड़क मार्ग पर सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित किया और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सामान्य कराया। अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में दुर्घटना तेज रफ्तार और अनियंत्रित वाहन के कारण होने की संभावना जताई जा रही है।

Author

Related Articles

Back to top button