ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली में तेज रफ्तार बोलेरो ट्रेलर से टकराई, वाहन में लगी आग

सिंगरौली जिले के सरई थाना क्षेत्र अंतर्गत भलैयाटोला बरदियाडोल गांव के पास गुरुवार देर रात एक तेज रफ्तार बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर ट्रेलर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो में तुरंत आग लग गई और कुछ ही मिनटों में पूरा वाहन जलकर खाक हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बोलेरो में लगभग छह युवक सवार थे। हादसे के बाद सभी युवक वाहन से निकलकर मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि वाहन में सवार युवक नशे की हालत में थे। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही सरई पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बोलेरो पूरी तरह जल चुकी थी। गनीमत रही कि आग ट्रेलर तक नहीं फैली।

हादसे के कारण कुछ समय तक सड़क पर यातायात प्रभावित रहा। थाना प्रभारी के मुताबिक घटना गुरुवार रात करीब 11:30 बजे की है। प्रारंभिक जांच में युवकों के नशे में होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Author

Related Articles

Back to top button